UP Board 10th 12th Result 2020: जंच गईं यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां, अब रिजल्ट का इंतजारUP Board 10th 12th Result 2020: जंच गईं यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां, अब रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन वाराणसी में रविवार को पूरा हो गया। जिले में क्वीस कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र में अंतिम दिन 18000 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। वाराणसी में मूल्यांकन 19 मई से आरंभ हुआ था। क्वींस कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज और पी एन सिंह इंटर कॉलेज रामनगर में केंद्र बने थे।
मूल्यांकन केंद्रो पर लगभग छह लाख कॉपी आवंटित थी। सबसे अधिक कॉपियां क्वींस कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर थीं। क्वींस कालेज को छोड़कर तीन अन्य केंद्रों पर मूल्यांकन शनिवार को ही समाप्त हो गया था। वाराणसी परिक्षेत्र के 14 अन्य जिलों में मूल्यांकन शुक्रवार को समाप्त हो गया।
Polytechnic9631.blogspot.com
