CBSE Board Class 10, 12 Remaining Exam Date 2020: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट, बोर्ड ने दी ये जानकारी
CBSE Board Class 10, Class 12 Remaining Exam Date Sheet 2020 LIVE Updates: बोर्ड का कहना है कि केवल महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और वे भी बगैर ज्यादा समय खर्च किए। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम 1 से 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
CBSE Board Class 10, Class 12 Remaining Exam Date Sheet 2020 Latest update: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम होने बाकी हैं। अब स्थिति साफ हो गई है कि एग्जाम कब से होने हैं। इसकी डेटशीट भी आ गई है। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड ने स्टूडेंट्स को एक और सुविधा दी है कि वह जहां भी हैं वहीं पास के सेंटर पर एग्जाम दे सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने संबंधित स्कूल (जहां वह पढ़ते हैं) को बताना होगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम देने में दिक्कत न हो इसलिए सीबीएसई ने देशभर में एग्जाम सेंटर्स की संख्या 3000 से बढ़ाकर 15000 कर दी है।
बोर्ड ने परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड का कहना है कि केवल महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और वे भी बगैर ज्यादा समय खर्च किए। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम 1 से 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों को छोड़कर 10वीं की परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएंगी। पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं केवल हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंगवेज एंड लिट्रेचर, साइंस और सोशल साइंस विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी।
